Q.1 हाल ही में वर्ल्ड हैबिटेट डे कब मनाया गया है|
1. 04 अक्टूबर
2. 05 अक्टूबर
3.03 अक्टूबर
4. इनमें से कोई नहीं

- संयुक्त राष्ट्र ने 1985 में हर साल अक्टूबर के पहले सोमवार को वर्ल्ड हैबिटेट डे के रूप में मनाए जाने की घोषणा की थी। पहली बार वर्ल्ड हैबिटेट डे 1986 में “Shelter is My Right” थीम के साथ मनाया गया था।
- 2020 विश्व पर्यावास दिवस की थीम है “Housing For All — A Better Urban Future”
- संयुक्त राष्ट्र द्वारा हर साल अक्टूबर महीने के पहले सोमवार को वर्ल्ड हैबिटेट डे मनाया जाता है। साल 2020 में, यह दिन 5 अक्टूबर को मनाया गया। यह दिन दुनिया भर में हमारे कस्बों और शहरों की स्थिति पर प्रकाश डालने, और सभी के लिए पर्याप्त आश्रय के बुनियादी अधिकार को चिन्हित करने के लिए मनाया जाता है। यह दिन दुनिया को यह याद दिलाने के लिए भी मनाया जाता है कि हम सभी के पास अपने शहरों और कस्बों के भविष्य को आकार देने की शक्ति और जिम्मेदारी है
Q.2 हाल ही में किस राज्य की मशहूर मिर्च “डले खुर्सीनी” को जीआई टैग मिला है|
1. मध्य प्रदेश
2. सिक्किम
3. राजस्थान
4. इनमें से कोई नहीं

- सिक्किम की लाल चेरी मिर्च, जिसे स्थानीय रूप से “Dalle Khursani” (डले खुर्सीनी) के नाम से जाना जाता है, ने केंद्रीय उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार से भौगोलिक संकेत (geographical indication) टैग प्राप्त किया है। इसे दुनिया की सबसे तीखी मिर्चों में से एक माना जाता है। डले खुर्सीनी अभी स्थानीय बाजार में करीब 480 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बेची जाती है।
- सिक्किम की राजधानी :- गंगटोक
- मुख्यमंत्री :- प्रेम सिंह तमांग
- गवर्नर :- गंगा प्रसाद
Q.3 हाल ही में किस राज्य के मुख्यमंत्री ने युद्ध प्रदुषण के विरुध’ अभियान शुरू करने की घोषणा की है|
1. मध्य प्रदेश
2. जम्मू कश्मीर
3. दिल्ली
4. इनमें से कोई नहीं

- दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में प्रदूषण स्तर को कम करने के लिए प्रदूषण विरोधी अभियान “युद्ध प्रदुषण के विरुध” शुरू करने की घोषणा की है। दिल्ली सरकार द्वारा धूल हटाने के लिए एक विशेष एंटी-डस्ट अभियान चलाया जा रहा है।
- अभियान के तहत, पूसा कृषि संस्थान द्वारा विकसित एक तकनीक का इस्तेमाल पराली जलाने के खतरे को रोकने के लिए किया जाएगा। इसके अलावा सरकार प्रदूषण से संबंधित शिकायतों के लिए एक फोटो-आधारित ऐप ‘ग्रीन दिल्ली’ लॉन्च करेगी। यह ऐप इस महीने के अंत से पहले नागरिकों के लिए लॉन्च किया जाएगा।
Q.4 हाल ही में AAI का पहला 100% सौर ऊर्जा से चलने वाला हवाई अड्डा कोन-सा बना है|
1. मुंबई
2. बेंगलुरु
3. पुडुचेरी
4. इनमें से कोई नहीं

- पुडुचेरी हवाई अड्डा पूरी तरह से सौर ऊर्जा से संचालित भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) का पहला हवाई अड्डा बन गया है। 500KWp भूमि पर स्थापित सौर ऊर्जा संयंत्र को 2 अक्टूबर 2020 को चालू किया गया था। इस संयंत्र की अनुमानित लागत 2.8 करोड़ रुपये है। पूरी तरह से बिजली-तटस्थ होने के साथ, पुडुचेरी हवाई अड्डा सौर ऊर्जा संयंत्र के माध्यम से अपनी पूरी बिजली की आवश्यकता को पूरा करने में सक्षम होगा
- पुडुचेरी केे उपराज्यपाल :- डॉ. किरण बेदी.
- पुडुचेरी के मुख्यमंत्री :- वी. नारायणसामी
Q.5 हाल ही में कौन सा देश अंतरिक्ष में अपना पहला ‘एस्टेरोइड माइनिंग रोबोट’ भेजेगा|
1. इजराइल
2. रूस
3. चीन
4. इनमें से कोई नहीं

- IEEE स्पेक्ट्रम रिपोर्ट, बीजिंग स्थित कंपनी ने अंतरिक्ष में संसाधनों की पहचान और खोज करने के लिए नवंबर 2020 तक दुनिया के पहले खनन रोबोट ‘asteroid mining robot’ को अंतरिक्ष में भेजने के लिए तैयार है। इस माइनिंग रोबोट को एक चीनी लॉन्ग मार्च सीरिज के रॉकेट द्वारा अंतरिक्ष में लॉन्च किया जाएगा।
- चीन की राजधानी :- बीजिंग.
- करेंसी :- रेनमिनबी.
- राष्ट्रपति :- शी जिनपिंग
Q.6 हाल ही में किस पार्टी के नेता मुलायम सिंह यादव का निधन हुआ है|
1. भारतीय जनता पार्टी
2. वयोवृद्ध समाजवादी पार्टी
3. कांग्रेस
4. इनमें से कोई नहीं

- तीन बार के विधान परिषद के सदस्य और औरैया से समाजवादी पार्टी के नेता, मुलायम सिंह यादव का निधन। वह एक दशक से अधिक समय तक औरैया और भाग्य नगर के ब्लॉक प्रमुख रहे थे।
- 1973 से 1988 तक, वह भाग्य नगर के ब्लॉक प्रमुख रहे और फिर 1990 में पहली बार विधान परिषद के सदस्य चुने गए। वह 2010 तक स्थानीय निकाय निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद के सदस्य बने रहे थे।
Q.7 हाल ही में शहरी कार्य मंत्रालय ने ” स्ट्रीट फूड वेंडर्स ” को ऑनलाइन लाने के लिए किसके साथ हाथ मिलाया है|
1. जोमेटो
2. Swiggy
3. Jiomart
4. इनमें से कोई नहीं
- आवास और शहरी कार्य के मंत्रालय ने ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीट फूड वेंडर्स को ऑनलाइन माध्यम से बड़ी संख्या में ग्राहकों से जोड़ने के लिए प्रमुख फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म “Swiggy” के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए है। इस एमओयू का उद्देश्य स्ट्रीट फूड विक्रेताओं को हजारों उपभोक्ताओं तक ऑनलाइन पहुंच प्रदान करना और उनके कारोबार को बढ़ाने में मदद करना है। प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर निधि पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत यह समझौता किया गया है।
- आवास और शहरी मामलों के राज्य मंत्री (आईसी) :- हरदीप सिंह पुरी.
- Swiggy CEO :- विशाल भाटिया.
- Swiggy स्थापना :- 2014.
- Swiggy मुख्यालय :- बैंगलोर, भारत
Q.8 हाल ही में किसने सुपरसोनिक मिसाइल ” असिस्टेड रिलीज़ ऑफ टॉरपीडो” का सफल उड़ान परीक्षण किया है|
1. ISRO
2. NASA
3. DRDO
4. इनमें से कोई नहीं

- रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने ओडिशा तट के व्हीलर द्वीप से “सुपरसोनिक मिसाइल असिस्टेड रिलीज़ ऑफ टॉरपीडो” (SMART) का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है। मिसाइल के उड़ान भरने और ऊंचाई तक पहुंचने, नोज कोन को अलग करने, टारपीडो रिलीज करने और वेलोसिटी रिडक्शन मैकेनिज्म (VRM) की तैनाती सहित सभी मिशन लक्ष्य को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है।
- DRDO के अध्यक्ष :- डॉ. जी. सतीश रेड्डी.
- DRDO मुख्यालय :- नई दिल्ली
Q.9 हाल ही में IACC ग्लोबल लीडरशिप अवार्डस् के तहत किसे लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया गया है|
1. सचिन तेंदुलकर
2. रतन टाटा
3. अमिताभ बच्चन
4. इनमें से कोई नहीं

- इंडो-अमेरिकन चैंबर ऑफ कॉमर्स (IACC) ने बिजनेस आइकॉन रतन टाटा को भारत-यूएसए के बिजनेस रिलेशंस में निभाई उनकी महत्वपूर्ण भूमिका और ग्लोबल लीडरशिप में हासिल की उनकी जीवन भर की उपलब्धि के लिए लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड प्रदान किया है। इस पुरस्कार की घोषणा IACC के वर्चुअल कार्यक्रम “COVID Crusader Award-2020” के दौरान की गई। यह पहला मौका होगा, जब IACC ने किसी व्यक्ति को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया।
- IACC- भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष :- पूर्णचंद्र राव सुरपनै
- IACC मुख्यालय :- मुंबई, महाराष्ट्
Q.10 हाल ही में पुष्पा भाभे जी का निधन हुआ है वह कौन थी|
1. लेखक
2. गायक
3. सामाजिक कार्यकर्ता
4. इनमें से कोई नहीं
Q.11 हाल ही में किस ने अपना खुद का मिनी स्टोर ऐप लॉन्च किया है|
1. अमेजन
2. फ्लिपकार्ट
3. FLIPCART
4. इनमें से कोई नहीं
- Flipcark की स्थापना :- अक्टूबर 2007
- मुख्यालय :- बेंगलुरु
- संस्थापक :- सचिन बंसल और बिन्नी बंसल
Q.12 हाल ही में किस राज्य सरकार ने सब्सिडी वाला खाद्य अनाज प्रदान करने की घोषणा की है|
1. महाराष्ट्र
2. गुजरात
3. राजस्थान
4. इनमें से कोई नहीं
- गुजरात में जो लोग नेशनल फूड सिक्योरिटी में आते हैं उनके अलावा 10 लाख लोगों को सब्सिडी वाला खाद अनाज प्रदान करने की घोषणा की है| इन लोगों को प्रतिमाह 5 किलो अनाज दिया जाएगा जिसमें साडे़ 3 किलो गेहूं रहेगा और डेढ़ किलो चावल रहेगा|
- गुजरात की राजधानी :- गांधीनगर
- मुख्यमंत्री :- विजय रुपाणी
- गवर्नर :- आचार्य देवव्रत
Yesterday Question
Q. हाल ही में किसने बॉक्सिंग के लिए ओलंपिक टेस्ट इवेंट में स्वर्ण पदक जीता है|
1. शिव थापा
2. पूजा रानी
3. आशीष
4. इनमें से कोई नहीं
Today Question
Q. हाल ही में किसने 2020-30 के दशक को Decade of Healthy Ageing नाम दिया गया है|
1. वर्ल्ड बैंक
2. UNESCO
3. WORLD BANK
4. इनमें से कोई नही